शिवराज जी,आप मुझे कितना भी कोसिए, कितना भी भला बुरा कहिए,आपका स्वागत है : कमलनाथ

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर करारा निशाना साधा है। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए सीएम शिवराज को आड़े हाथों लिया है।

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा की – शिवराज जी,आप मुझे कितना भी कोसिए कितना भी भला बुरा कहिए,आपका स्वागत है !मुझे मेरे मध्यप्रदेश के हितों को पाने, उन्हें सुरक्षित और संवर्धित करने के लिए आपका दिया हर विष स्वीकार है।

उन्होंने लिखा की – मेरा लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश को नई पहचान मिले, युवाओं के हाथों को अच्छा काम मिले, किसानों को कर्जमुक्ति का मान मिले, माताओं बहनों को सुरक्षा और सम्मान मिले, कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों को मुक़ाम मिले।

कमलनाथ ने आगे लिखा की – बुजुर्गों को सहारा और सम्मान मिले और प्रत्येक प्रदेशवासी को उन्नत और सुखद जीवन के साथ उसकी समस्याओं का समाधान मिले। मेरे मध्यप्रदेश और मेरी प्रिय जनता के हितों के लिए मैं खड़ा हूं, निरंतर संघर्ष करूंगा और जन हितैषी लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ता रहूंगा। जनहित की मेरी प्रेरणा को और अधिक मज़बूत करने के लिए आपका धन्यवाद!

मालूम हो कि ये पहला मौका नहीं है जब कमलनाथ ने शिवराज पर हमला बोला हो। वो लगातार सीएम शिवराज और उनकी सरकार को घेरे हुए है।

Exit mobile version