खोजें

चुनावी साल में चौथी बार कर्ज लेगी शिवराज सरकारः 21 फरवरी को रिजर्व बैंक में बांड रखेगी गिरवी

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौजूदा सरकार बार बार कर्ज लेने को मजबूर है। एक बार फिर BJP सरकार (MP Government) चुनावी साल में अब चौथी बार कर्ज (Loan) लेने जा रही है। जिसके चलते इस बार MP सरकार 15 साल के लिए 3 हजार करोड़ रुपए का कर्जा लेगी। 21 फरवरी को सरकार रिजर्व बैंक में बांड गिरवी रखकर कर्ज लेगी। आपको बता दें कि पिछले एक महीने में सरकार चार बार कर्जा ले चुकी है। यानि सरकार इस साल 11 हजार करोड़ रुपए का कर्जा ले चुकी है। सरकार ने साल 2022-23 में 14 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

साथ ही साल 2022 में मध्यप्रदेश सरकार को 57 हजार करोड़ का वित्तीय घाटा हुआ है। जिसके चलते सरकार तीन लाख 10 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज ले चुकी है। जिसके चलते सरकार हर साल 46 हजार करोड़ रुपए देने पड़ रहे हैं।

2023-02-16-Ex-58-1

Exit mobile version