खोजें

राहुल गांधी के बयान पर बिफरे शिवराज, बोले- कमलनाथ और दिग्विजय दें जवाब

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर BJP लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है और साथ ही राहुल गाँधी से माफी की मांग कर रही है। एक और उनके बयान को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ, वहीं दूसरी और मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के “मैं सांसद दुर्भाग्य से हूं वाले” बयान पर जोरदार हमला बोला है।

प्रदेश के मुखिया शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी मेच्योर नहीं है मानसिक आयु बच्चों जैसी है और अपरिपक्व है, लेकिन इस नेता को कांग्रेस जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने को जुटी हैआश्चर्य की बात है। इसका क्या मतलब है क्या ये संसद का अपमान नहीं है, क्या जनता का अपमान नहीं है, लोकतंत्र का अपमान नहीं है। उन्हें लोकतंत्र के मंदिर का अपमान किया है संविधान का अपमान किया है, आस्था विश्वास पर चोट की है। अजीब नेता है जहां बोलना चाहिए तो विदेश भाग जाते है। विदेश में जाकर देश की आलोचना करते है। प्रधानमंत्री के विरोध में अंधे हो गए। ये सब क्या देशद्रोह की सीमा में नहीं आता। कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जवाब दे क्या वो सहमत है।

Exit mobile version