वापिस पाकिस्तान जाएगी सीमा हेडर! कराची के लिए बुक कराया टिकेट, जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया से से लेकर तमाम जगह पर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और नोएडा के सचिन की प्रेम कहानी खूब सुर्खियों में है। इन दोनों की लव स्टोरी को लेकर ‘कराची टू नोएडा’ फिल्म बनाने का भी ऐलान हो गया है। इस बीच सीमा हैदर के लिए एक शख्स ने पाकिस्तान के कराची के लिए टिकट बुक करा दिया है। समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक सोम ने टिकट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘#SeemaHaider देश के गद्दारों को हिंदुस्तान में रहने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी, अपनी हीरोइन को लेकर पाकिस्तान चले जाइए. अमित जानी देश के अंदर हिंदू मुस्लिम दंगा कराना चाहता है।
बता दें कि खबर ये भी सामने आई हैं कि डायरेक्टर प्रोड्यूसर अमित जानी सीमा की कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं. फिल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा’ रखा गया है. यहां तक कि उन्होंने सीमा के पाकिस्तान में रह रहें पहले पति गुलाम हैदर को भी भारत आने का न्योता दे दिया है. जानी ने अब इस फिल्म के लिए ऑडिशन भी लेने शुरू कर दिए हैं.




