.jpeg)
भोपाल : आयुषी जैन : पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 अगस्त को Indore Ujjain के दौरे पर रहेंगे. मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव जो कि 27 सीटों के लिए होने वाला है यह दौरा महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर और उज्जैन में कई भाजपा नेताओं से मिलेंगे..
खबरों के मुताबिक सिंधिया 17 अगस्त को सुबह 11:45 बजे दिल्ली से इंदौर के लिए निकलेंगे, दोपहर 1:00 बजे इंदौर पहुंचेंगे.. इंदौर में महू विधायक और मध्य प्रदेश सरकार की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर से उनकी मुलाकात होगी.
उषा ठाकुर से मिलने के बाद सिंधिया सड़क मार्ग से उज्जैन जाएंगे उज्जैन में भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया से उनकी मुलाकात उनके निज निवास पर करेंगे और इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री मोहन यादव के घर जाएंगे और उज्जैन प्रवास के दौरान भाजपा नेता पारस जैन और सेवा कोटवानी से भी मिलने उनके निवास जाएंगे और शाम को महाकाल दर्शन करके इंदौर लौटेंगे.
इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विधायक रमेश मेंदोला पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और वर्तमान इंदौर सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात करेंगे रात को होटल मैरियट मैं विश्राम करके 18 अगस्त की सुबह सिंधिया दिल्ली लौट जाएंगे.
मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए सिंधिया की तमाम दिग्गजों से मुलाकात महत्वपूर्ण दिखाई दे रही है.