MP में शुरू हुई नाम बदलने की कवायद: ऐशबाग स्टेडियम का हुआ नया नामकरण

भोपाल। पिछले कुछ समय से भारत में लगातार नाम बदलने की कवायद जारी हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुगल शासकों के नाम वाले संस्थान का नया नामकरण किया जा रहा है। जिस तरह देश में राजपथ का नाम कर्तव्य पथ रखा गया और मुगल गार्डन का नाम कमल गार्डन रखा गया, उसी तरह मध्यप्रदेश में नए लोगों के नामों पर संस्थानों का नाम रखा जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम ने ऐशबाग स्टेडियम का नाम बदल दिया है। जिसके बाद अब ऐशबाग स्टेडियम को बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्व. कैलाश सारंग हॉकी स्टेडियम के नाम से जाना जायेगा। साथ ही जहांगीराबाद चौराहे से एक्सटॉल कॉलेज होते हुए पुल पातरा तक के मार्ग का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर के नाम पर होगा।

आपको बता दें कि नाम परिवर्तन को लेकर नगर निगम परिषद में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ था। जिसके बाद निगम ने प्रस्ताव पारित करते हुए आदेश भी जारी कर दिया है। बीते दो दिन पहले नगर निगम ने भोपाल के बरखेड़ा पठानी का नाम बदलकर स्व. लाल बहादुर शास्त्री नगर (भेल) किया था। लालघाटी से सुल्तानिया तक की सड़क शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के नाम बदलने का आदेश अभी बाकी है।

Exit mobile version