खोजें

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: RSS-VHP घर-घर बटेगी भगवान राम का चित्र

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए बजरंग दल, विश्व हिंदू परिष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कार्य योजना बनाई है। आपको बता दें कि, RSS के साथ कई संगठनों की बैठक हुई है।

RSS और VHP घर-घर अक्षत वितरण कार्यक्रम की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट गया है। मिली जानकारी के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद और संघ की बैठक में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव कार्यक्रम मनाने की तैयारी चल रही है। RSS और VHP की समन्वय बैठक में पदाधिकारियों ने 2 सत्रों में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर योजना बनाई।

प्रांत सह सेवा प्रमुख आनंद ने बताया कि, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने के लिए घर-घर अक्षत का वितरण विश्व हिन्दू परिषद की ओर से किया जाएगा। इससे पहले सभी ब्लॉकों में हाने वाली बैठकें निर्धारित कर गांव गांव समिति बनाकर उत्सव मनाने की तैयारी की जाएगी। यह बैठकें 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेंगी।

 

 

Exit mobile version