MP का दौरा करेंगे राहुल गांधी: शहडोल से भरेंगे हुंकार

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां जोरो शोरों से तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी एमपी के दौरे पर आने वाले है। अगस्त के पहले हफ्ते में राहुल गांधी का शहडोल के ब्यौहारी में दौरा तय हो सकता है। इस बार के चुनाव में पार्टियों का खास फोकस आदिवासियों पर है। जिसे रिझाने के लिए और इनके बीच अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टियां लगातार आदिवासी क्षेत्रों का दौरा कर रहीं है।

जानकारी के मुताबिक शहडोल के ब्यौहारी में राहुल गांधी की बड़ी जनसभा का आयोजन होगा जिसमें प्रदेशभर के आदिवासी शामिल हो सकते है। गौरतलब है कि आदिवासी इलाके में राहुल गांधी की ये पहली जनसभा होगी। वहीं ब्यौहारी से आदिवासी जिला उमरिया भी सटा हुआ है, ऐसे में कांग्रेस की कोशिश होगी कि रैली से शहडोल और उमरिया दोनों जिलों उसे फायदा मिले। जहां प्रियंका गांधी का बड़े शहरों पर फोकस है, तो वहीं राहुल गांधी का आदिवासी इलाकों पर ज्यादा फोकस नजर आ रहा है। लिहाजा कांग्रेस भी एक रणनीति के तहत चुनावी प्रचार करने में जुटी हुई है।

Exit mobile version