राहुल गांधी ने पंजाब CM की तारीफों के बांधे पुल; भरे मंच से कही ये बात

भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब से गुजर रही है। पंजाब में यात्रा के आखरी दिन राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की जमकर तारीफ की। उन्होंने मंच से भाषण देते हुए मान की तारफदारी करते हुए तारीफों के पुल बांध दिए। इस दौरान उनके साथ मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद रहे।

रिमोट कंट्रोल से ना चलने दीजिए
राहुल गांधी ने कहा कि भगवंत मान जी मुझे अच्छे लगते हैं। आपने खूब समर्थन दिया। नफरत के बाजार में आपने मोहब्बत की दुकान खोल दी। लेकिन पंजाब को रिमोट कंट्रोल से ना चलने दीजिए। मैं पंजाब के CM को कहना चाहता हूं कि आप मेरे साथ लोकसभा में बैठे थे। आप में और अरविंद केजरीवाल में बहुत फर्क है, पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाया जाना चाहिए।

बता दें कि गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब में आखरी दिन था। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में यात्रा के प्रवेश से पहले राहुल गांधी ने पठानकोट में जनसभा को संबोधित किया।

Exit mobile version