पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ हुई प्राण-प्रतिष्ठा

भोपाल। सावन का महीना लगते ही शहर में जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में राजधानी के नारियल खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। साथ ही आदर्श नव युवक उत्सव समिति ने इस अवसर पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन कराया। इस अवसर पर सुधीर गुप्ता, पप्पू महेरा, धमेंद्र दिवाकर, सोनु ठाकुर, शशिकांत बिहारी, सूर्यकान्त ठाकुर, विजय बिहारी, सूरज आदि मौजूद रहे।

आयोजन समिति ने बताया कि सावन मास में शिवलिंग निर्माण का बड़ा महत्व है। हर साल समिति पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन करती थी। लेकिन इस बार भक्तों की सहमति से हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कर मंदिर में भोलेनाथ की स्थापना की गई। इस पुण्य कार्य में समस्त भक्तों ने मिलकर सहयोग किया।

Exit mobile version