खोजें

MP में चला पोस्टर वॉर: कंपनी की कानूनी चेतावनी पर कांग्रेस ने अनइंस्टॉल करने की दी धमकी कमेंट बॉक्स में देखें पूरी खबर

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच लगातार पोस्टर वॉर जारी है। जिसे लेकर कंपनी ने कांग्रेस को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिसके बाद कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए फोन पे टीम से सवाल पूछते हुए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। साथ ही PhonePe अनइंस्टॉल करने की धमकी दी है। जिसे लेकर नरोत्तम मिश्रा ने धमकी देने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए माफ़ी मांगने की बात कही है।

कांग्रेस ने किया ट्वीट
प्रिय फ़ोन पे टीम
आप किस पोस्टर या बैनर की बात कर रहे हैं, कृपया उल्लेखित/स्पष्ट करें, सार्वजनिक करें.
क्या फ़ोन पे अपने अधीन ट्रांसफ़र होने वाले पैसों के उपयोग के लिये भी उत्तरदायी है ?
क्या आप फ़ोन पे के उपयोग/दुरूपयोग के मामले को भविष्य में मॉनिटर करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आपके ऐप के माध्यम से ट्रांसफ़र किया गया पैसा कभी भी रिश्वत या भ्रष्टाचार के लिये उपयोग नहीं किया जायेगा.
क्या आप प्रमाणित करेंगे कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार नहीं है, और यदि है तो उसकी दर क्या है ? आपके ऐप के माध्यम से मध्यप्रदेश में रिश्वत नहीं ली जाती है.
क्या आपके किसी पदाधिकारी ने बीजेपी के किसी नेता/सरकार से पिछले 7 दिनों में कोई संवाद नहीं किया है ?
कृपया स्पष्टता और पारदर्शिता के साथ आयें अन्यथा आपके इस ट्वीट को राजनीति से प्रेरित और एक दल विशेष को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य में गिना जाएगा और आपके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने लाखों करोड़ों फोन से PhonePe अनइंस्टॉल करने की धमकी भी दी.

Exit mobile version