
भोपाल : मध्यप्रदेश पूरे देश में बलात्कार और महिला हिंसा की घटनाओं में शीर्ष पर है। पिछले कुछ दिनों में हुई कुछ घटनाओं ने सरकार के पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान लगा दिए हैं, उसके बाद सरकार पूरी तरह से हरकत में आई है और दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कई कड़े कानून बना रही है। इसी बीच हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मध्यप्रदेश पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया हैं।
मंत्री उषा ठाकुर ने बयान देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में पोर्न फिल्म बैन हो और पोर्न फिल्म बनाने वालों को फांसी की सज़ा मिले। वहीं, आगे कहा कि पोर्न फिल्म देखने वालों पर भी हो कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि नर पिशाचों की समाज में संख्या बढ़ रही है, पोर्न फिल्म देखकर जाने अनजाने आदमी अपराध की तरफ बढ़ रहा है, जो लोग पोर्न फिल्म के कारोबार में शामिल हो कठोर कार्रवाई। वहीं, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने वेब सीरीज़ों में अश्लील कंटेंट होने पर भी नाराज़गी जताई, कहा कि इस तरह की वेब सीरीज भी बैन हो।