खोजें

रुद्राक्ष महोत्सव में अव्यवस्था पर सियासत: कांग्रेस ने लगाए आरोप, भाजपा ने किया पलटवार

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन ही भारी भीड़ के कारण अफरातफरी नाच गई। अलसुबह से ही इंदौर-भोपाल हाईवे 20 किमी और इछावर-भाऊखेड़ी से कोठरी जाने वाले मार्ग पर करीब 7 किमी का जाम गए रहा। वहीं एक महिला की मौत हो गई और तीन महिलाओं के लापता होने की खबर सामने आई है। वहीं कुबेरेश्वर धाम में हुई अव्यवस्था पर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है।

कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली गलतियों से भी सरकार ने सबक नहीं लिया है। भाजपा चुनाव के वक्त सिर्फ हिंदू-हिंदू करती है। पहले से पता था इतना बड़ा आयोजन होगा तो सरकार ने व्यवस्था क्यों नहीं की। सीहोर के हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। जाम में लाखों लोग फंसे हुए हैं। प्रशासन और सरकार की ये नाकामी है।

तुष्टीकरण की राजनीति करती है कांग्रेस: भाजपा
वहीं भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इतने सारे लोग आएंगे तो अव्यवस्था होंगी। सरकार और प्रशासन की तरफ से पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। इतने बड़े आयोजन में व्यवस्था की अयोजकों की भी जिम्मेदारी है। कांग्रेस का काम सिर्फ विरोध करना, धर्म के आयोजन में शामिल नहीं होती कांग्रेस। कांग्रेस का कोई बड़ा नेता सीहोर कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। भाजपा ने आगे कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म के कार्यक्रमों पर सवाल उठाती है, कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है।

Exit mobile version