खोजें

PM का शहडोल दौरा: क्या हैं राजनीती समीकरण

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के शहडोल का दौरे करेंगे। बता दें कि पीएम एक सप्ताह में दूसरी बार एमपी आएंगे। वे दोपहर तीन बजे शहडोल पहुंचेंगे। जहां वे स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों, ग्राम सभा सदस्यों, गांवों फुटबाल खिलाड़ियों तथा जनजातीय प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान साथ में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी पीवीसी आयुष्मान कार्डों के वितरण और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे।

पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
पीएम मोदी दोपहर 3 बजे शहडोल पहुंचेंगे।
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 की लॉन्चिंग करेंगे।
एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे।
लालपुर ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी शाम 5.15 बजे पकरिया गांव पहुंचेंगे।
जनजातीय समाज के मुखिया और वरिष्ठ जनों से संवाद।
स्व सहायता समूह की लखपति बहनों से संवाद/आजीविका मिशन के सदस्यों से चर्चा।
पेसा समिति के प्रतिनिधियों से संवाद।
जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद।
पकरिया में जनजातीय समाज के साथ रात्रि भोज करेंगे।
पीएम मोदी रात 7:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
MP NEWS: कल शहडोल आएंगे PM मोदी, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

विंध्य दौरे के क्या है मायने
पीएम मोदी के मैजिक के सहारे बीजेपी अपने राजनैतिक गढ़ विंध्य में पैठ जमाने में जुटी हुई है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले यह दौरा काफी महत्वपूर्व माना जा रहा है। विंध्य क्षेत्र में 30 विधानसभा सीट हैं। जिसमें बीजेपी के पास 24 सीट, जबकि कांग्रेस के पास महज 6 विधानसभा सीट है। प्रधानमंत्री आज शहडोल में चार घंटे से ज्यादा समय गुजारेंगे। जहां वे आदिवासियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही आदिवासियों के साथ भोजन करेंगे। इसके साथ ही फुटबॉल प्लेयरों से संवाद भी करेंगे।

Exit mobile version