PCC की सुरक्षा को खतरा! पुलिस ने कार्यालय का किया निरीक्षण

भोपाल। MP में विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। जिसके बाद चारो तरफ अफरा तफरी मच गई। दरअसल चुनाव के बीच इंटेलिजेंस इनपुट के बाद पीसीसी कार्यालय की सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया जा रहा है। इस निरीक्षण के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से निर्देश दिए गए है। वहीं शहर के वीआईपी इलाकों में डॉग स्क्वायड और बम विरोधी दस्ता निरीक्षण कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सुरक्षा को लेकर डॉग स्क्वायड और बम विरोधी की टीम पहुंच कर रेकी कर रही है। विधनासभा चुनाव को लेकर शहर में गरमा गर्मी चल रही है।

Exit mobile version