
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पंडोखर सरकार तीन दिवसीय दरबार लगाने पहुंचे। जहाँ उन्होंने माइंड रीडर सुहानी शाह को बड़ा चैलेंज देते हुए कहा कि मेरे सामने माइंड रीडिंग करने पर 5 लाख 11 हजार रुपए इनाम दूंगा. मेरे सामने मेरे हिसाब से माइंड रीडिंग करके बताए. सुहानी मैजिक कैलक्यूलेटर का इस्तेमाल करती है। लेकिन शर्त होगी कि उन्हें मेरे सामने आकर यह ट्रिक करना होगा।
पंडोखर सरकार ने कहा कि मैं उनको यह ट्रिक कैसे करते हैं बताऊंगा. इसके पहले सुहानी ने मोबाइल का पासवर्ड खोलने की एक ट्रिक अपनाई थी, जो कि एक मैजिक केलकुलेटर होता है। उसमें संख्या डालकर आप किसी का भी पासवर्ड खोल सकते हैं। इस तरह की कई ट्रिक होते हैं।