खोजें

पंचायत-नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा ने तैयार किया प्रचार का मास्टर प्लान, जानें यहां

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल : मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। इसी बीच बीजेपी ने प्रचार का पूरा प्लान तैयार किया है।

बता दे कि बीजेपी ने दो छोटे-छोटे बुकलेट प्रकाशित करवाए हैं। इनमें से एक में केंद्र की मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियां गिनाई गई हैं। जबकि, दूसरी में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाने वाली है।

इस प्रचार प्लान पर अमल करते हुए बीजेपी ने सैकड़ों की संख्या में बुकलेट प्रकाशित करवाए हैं। यह बुकलेट प्रदेश मुख्यालय पहुंच चुके है, अब इन्हें जनता के बीच बांटा जाएगा और सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी।

इधर, कांग्रेस ने बीजेपी के इस प्रचार प्लान पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि बीजेपी चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय यादव ने बीजेपी पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं।

Exit mobile version