खोजें

BJP विधायक के नई पार्टी ऐलान से संगठन नाराज: नारायण त्रिपाठी के खिलाफ लिया जा सकता है फैसला

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश के मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी के नई पार्टी के ऐलान के बाद संगठन में नाराजगी हैं। संगठन से बातचीत के बाद फैसला लिया जा सकता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसके संकेत दिए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि ये लोकतंत्र है और चुनावी साल है। चुनाव है भारत का लोकतंत्र है। लोकतंत्र में सबको अपने अपने अधिकार है, इसलिए अगर भारतीय जनता पार्टी का कोई विधायक हैं या कोई ज़िम्मेदार कार्यकर्ता है, अगर वो कुछ ऐसा करता है, इसके बाद संगठन को जो आवश्यक निर्णय करने होंगे वो किया जाएगा।

बता दें कि मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य पार्टी बनाने की घोषणा की है। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि 2 मई से मैहर (Maihar) में बाबा बागेश्वर महाराज की कथा शुरू होगी और 7 मई तक चलेगी। इसके बाद 15 तारीख के पहले विंध्य पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। विंध्य के लोग अब अपनी पार्टी के टिकट पर चुनाव लडेंगे।विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि आपसे कहता हूं की आप मुझे 30 सीट दो। आप मुझे 30 दे दो मैं दावा करता हूं कि 2024 में पृथक विंध्य प्रदेश आपके हवाले कर दूंगा। लड़ाई हम अंतिम मुकाम तक लेकर जाएंगे और विंध्य प्रदेश का पुनर्निर्माण कराएंगे।

Exit mobile version