भोपाल : सावधानी और सख्ती नाम की, हो रहा है इसका उलटा, नतीजा तेज़ी से बढ़ रहा Corona संक्रमण

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना को लेकर काफी लापरवाही बरती जा रही है। भोपाल में हर रोज़ रिकॉर्ड तोड़ मामलें सामने आ रहे है, बावजूद इसके पुलिस और जिला प्रशासन के साथ साथ नगर निगम के अधिकारी भी कोई सख्ती नहीं कर रहे हैं।

दूसरी लहर के दौरान भोपाल में जितने केस नहीं मिले थे, वे पिछले 5 दिन में मिल चुके हैं। 22 जनवरी को सबसे ज्यादा 2128 पॉजिटिव केस मिले। जनवरी में ही 22 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं। रिकॉर्ड केस मिलने पर सावधानी और सख्ती भी ज्यादा बरती जाना चाहिए थी, लेकिन भोपाल इसका उलटा हो रहा है।

भोपाल के सबसे बड़े हॉट स्पॉट कोलार में सबसे ज्यादा लापरवाही भी यही पर बरती जा रही है। यहां सबसे ज़्यादा मामलें हर रोज़ मिल रहे है बावजूद इसके यहां “न तो माइक्रो कंटेनमेंट बन रहे हैं और न ही संक्रमित व्यक्ति के घर से बाहर घूमने पर कोई रोक-टोक है। घरों में 'कोरोना पॉजिटिव है' के स्टीकर तक नहीं चस्पाए जा रहे हैं।

वहीं, मास्क को लेकर नगर निगम रोज एवरेज 900 लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई कर रहा है, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

Exit mobile version