
भोपाल : अगले साल राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर भाजपा ने अभी से अपनी कमर कस ली है। दरअसल, हालही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों ने भाजपा को बड़ी जीत मिली है। भाजपा ने 4 राज्यों में अपना परचम लहराया। जबकि, अब भाजपा की नज़र इन तीन राज्यों में है। जहां उनको दोबारा सत्ता में आना है।
इसी बीच दैनिक भास्कर के हवाले से ख़बर मिली है कि इस बार भाजपा इन तीन राज्यों में बिना किसी मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी अब नई रणनीति के तहत कार्य कर रही है और यहां युवाओ को मौका देना चाहती है।
दैनिक भास्कर के अनुसार BJP 2023 में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में बिना किसी मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन तीनो स्थानों पर चुनाव लड़ेगी! मतलब साफ है कि मध्यप्रदेश में अगला चुनाव BJP शिवराज के नेतृत्व में नही लड़ा जाएगा। भाजपा नया नेतृत्व इन तीनो प्रदेशो मे विकसित करना चाहती है भाजपा के नेतृत्व का यह मानना है कि जब तक शिवराज, वसुंधरा, रमन प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहेंगे तब तक नया नेतृत्व को ला पाना संभव नही है इसलिए पार्टी अब नई रणनीति के तहत कार्य कर रही है और यहां युवाओ को मौका देना चाहती है।
बता दे कि “Misson MP Election 2023” के ट्विटर अकाउंट से इसे ट्वीट भी किया गया है।