खोजें

नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में लापरवाही, लिखा CM शिवराज को पत्र कहा, निर्मित हो सकती है अप्रिय स्थिति

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भिंड : नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह ने अब प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने खुद की सुरक्षा में लापरवाही करने को लेकर नाराजगी जताई है।
दरअसल, डॉ. गोविंद सिंह ग्वालियर चंबल दौरे पर गए थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में लापरवाही की बात सामने आई।
डॉ गोविंद ने आरोप लगाया है कि उन्हे चंबल, ग्वालियर संभाग में दौरे के दौरान प्रोटोकॉल के दौरान पुलिस के द्वारा कंडम वहन बिना सत्र के सिपाही दिया गया। सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही के कारण कभी भी कोई अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है।
इस लापरवाही के लिए अब नेता प्रतिपक्ष ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर नाराज़गी जताई है।
Exit mobile version