खोजें

राजधानी में नाम बदलने की कवायद तेज: भोपाल में अस्पताल, कॉलेज, रोड का नाम बदलने की तैयारी

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर नाम बदलने की कवायद तेज हो गए है। जिसके चलते सभी जगहों से हमीदिया का नाम हटाया जाएगा। सूत्रों की माने तो हमीदिया अस्पताल, हमीदिया कॉलेज और हमीदिया रोड का नाम बदलने की तैयारी हैं। जबकि कॉलेज और अस्पताल का नाम बदलने के लिए सरकार से सिफारिश की जाएगी। इस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि अब क्या ताजमहल, कुतुबमीनार का नाम भी बदला जाएगा।

पहले भी उठ चुकी हैं मांग
भोपाल में इसके पहले भी नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भी मांग उठाई थी। और उन्होंने कहा था कि नवाब हमीदुल्ला ने भोपाल की आजादी का विरोध किया था। हमीदउल्ला भोपाल रियासत को पाकिस्तान में शामिल करना चाह रहे थे। भोपाल की आजादी के विरोधी के नाम पर अस्पताल का नाम नहीं होना चाहिए। नवाब हमीदउल्ला के नाम पर हमीदिया अस्पताल का नाम पड़ा है।

मनोज मुंतशिर ने भी की मांग
वहीं गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी हबीबगंज, इस्लाम नगर का नाम बदलने पर शिवराज सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि ये हमीदुल्ला की नहीं, राजा भोज की नगरी है। एमपी में शिव का राज है, भोपाल का नाम अब बदलकर भोजपाल नहीं होगा तो कब होगा। उन्होंने भोपाल का नाम बदलने की भी मांग की हैं।

Exit mobile version