MP: वेब सीरीज आश्रम के निर्देशक प्रकाश झा और बॉबी देओल को मिला नोटिस

भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने आश्रम वेब सीरीज के निर्देशक, हीरो और स्क्रिप्ट राइटर को नोटिस दिया है। नियाज खान ने फिल्म को लेकर हाईकोर्ट में कॉपीराइट का दावा किया था। IAS अधिकारी नियाज खान का उपन्यास अनटोल्ड सीक्रेट ऑफ माई आश्रम 2016 में प्रकाशित हु​आ था। इस वेब सीरीज का पहला सीजन 2020 में आया था। इस मामले में नियाज ने कोर्ट में कॉपीराइट का दावा किया था।

IAS खान के वकील सचिन नायक ने बताया कि भोपाल की लोअर कोर्ट ने यह मामला खारिज कर दिया था। बीती 3 अगस्त को ऑर्डर 39 नियम 1 व 2 और ऑर्डर 39 रूल 3 का आवेदन पेश कर कॉपीराइट का दावा लगाया था। वहीं अब जबलपुर की हाईकोर्ट ने बहुचर्चित वेब सीरीज आश्रम के निर्देशक प्रकाश झा, हीरो बॉबी देओल और स्क्रिप्ट राइटर हबीब फैजल को नोटिस दिया है।

Exit mobile version