
भोपाल : मध्य प्रदेश में 3 विधानसभा पृथ्वीपुर, जोबट, रैगांव और एक खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है लेकिन ये चुनाव कब होंगे इसका कोई फैसला अब तक नहीं हो पाया हैं। हालांकि, इन उपचुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने इसकी तैयारी तेज़ कर दी हैं।
प्रदेश कांग्रेस ने सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल एवं सेक्टर के गठन का कार्य जारी कर दिया है। मंडलम सेक्टर गठन की ज़िम्मेदारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को दी गई है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने जिला प्रभारी और आध्यक्षों दो दिए तय समयावधि में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।