MP: बजरंग दल में भी हो सकते हैं अच्छे लोग, लेकिन गुंडों को नहीं छोड़ेंगे- दिग्विजय

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के हिदुत्व वाले बयान पर अभी तक सियासी भूचाल मचा हुआ है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को लेकर एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर बजरंग दल पर बैन नहीं लगेगा। लेकिन जो गुंडा होगा, उसे छोड़ा भी नहीं जाएगा। बजरंग दल में हो सकता है अच्छे लोग भी हों। साथ ही दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर फिर कहा कि मैं हिंदू था। हिंदू हूं और हिंदू रहूंगा। मैं बीजेपी से ज्यादा अच्छा हिंदू हूं। बीजेपी नेताओं से अच्छी तरीके से धर्म का पालन करता हूं।

धर्म के नाम पर भाजपा ने हमेशा भ्रष्टाचार किया
दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के नाम पर भाजपा ने हमेशा भ्रष्टाचार किया। भगवान राम के नाम पर करोड़ों रुपए जमा किए. आज तक चंदे के हिसाब नहीं दिया गया. कुंभ, सिंहस्थ और महाकाल में भ्रष्टाचार किया. अब राम मंदिर के में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

Exit mobile version