MP: कांग्रेस सेवादल का राज्य स्तरीय सम्मेलना आज: पटवारीयों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने कमर कस ली है। दोनों ही पार्टी ने नेता चुनावी मैदान में जीत के लिए तरह तरह के कामों में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सेवादल आज राज्य स्तरीय सम्मलेन का आयोजन करने जा रही है। बीजेपी के गढ़ वाले बूथों की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। भोपाल के मानस भवन में सम्मलेन आयोजित होगा। सेवादल सम्मलेन में बूथ स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे। पीसीसी चीफ कमल नाथ भी सेवादल सम्मलेन में शामिल होंगे। सेवादल का सम्मलेन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सम्मलेन में चर्चा होगी।

मध्यप्रदेश में पटवारी के हड़ताल का दूसरा दिन
एमपी के पटवारी सामूहिक हड़ताल पर है। 19 हज़ार से अधिक पटवारी वेतनमान को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। पटवारी प्रदेशभर से सभी 19 हजार पटवारी 26 को भोपाल आएंगे। अटल पथ से मुख्यमंत्री निवास तक रैली निकालेंगे। वर्ष 1998 में निर्धारित किए गए वेतनमान के अनुसार ही 2023 में भी वेतन दिए जाने से पटवारी नाराज हैं। बीते 25 सालों में प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की है।

Exit mobile version