खोजें

MP School Re Opening : 31 जनवरी को मुख्यमंत्री लेंगे फ़ैसला, दो दिग्गज मंत्रियों के अलग अलग बयान 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

MP School Re Opening : 31 जनवरी को मुख्यमंत्री लेंगे फ़ैसला, दो दिग्गज मंत्रियों के अलग अलग बयान 

भोपाल : हालही में बुधवार को बैतूल पहुंचे शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 31 जनवरी के बाद स्कूल खुलने को लेकर बड़ा बयान दिया था। मंत्री इंदर सिंह ने कहा था कि संक्रमण का प्रभाव कम हुआ तो स्कूल खुल भी सकते हैं। समय पर समीक्षा करेंगे, फिर तय करेंगे कि स्कूल खोले जाए या नहीं। लेकिन अगर यही स्थिति रही तो 31 जनवरी के बाद भी स्कूल खोलना मुश्किल होगा। 

उन्होंने कहा था कि स्कूल खोलना या बंद करना संक्रमण की परिस्थिति पर निर्भर करता है। लेकिन जिस तरह के हालात अभी बने हुए है उसको देखते हुए अभी स्कूल खोल पाना मुश्किल है।

अब इस मामलें में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में स्कूल खोलने को लेकर विचार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की समीक्षा बैठक में होगा। सीएम शिवराज समीक्षा कर स्कूल खोलने पर निर्णय लेंगे। 31 जनवरी 2022 को सीएम शिवराज कोरोना की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान स्कूल बंद रहने या खोले जाने को लेकर बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

बता दे कि मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीती 15 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्कूल बंद करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 31 जनवरी तक ऑफलाइन क्लास बंद कर दी थी। इसके बाद से ही ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही हैं।

बहरहाल, अब 31 जनवरी के बाद स्कूल खुलेंगे या नहीं इसपर अभी संशय बना हुआ है। वहीं, मंत्री इंदर सिंह के बयान के बाद कहीं न कहीं ये माना जा रहा है कि फ़िलहाल मप्र में स्कूल अभी नहीं खुलेंगे। लेकिन फ़ैसला मुख्यमंत्री शिवराज लेंगे। 

Exit mobile version