ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: BJP के पोस्टर गायब हुई सिंधिया और नरेंद्र तोमर की फोट, कांग्रेस ने कहा- गुटबाजी चरम पर

भिंड। मध्यप्रदेश की राजनीती में आये दिन नए नए रंग देखने को मिलते हैं। एक बार फिर भिंड जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक पोस्टर पर बवाल मच गया। दरअसल, पोस्टर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर की तस्वीर गायब थी। भाजपा ने सफाई देते हुए कहा कि पोस्टर में केवल स्थानीय नेता के फोटो लगाए गए थे, तो वहीं कांग्रेस ने इस पर हमला बोलते हुए इसे गुटबाजी बताया है। दरअसल, रविवार को भिंड में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का कार्यकर्ताओ से संवाद कार्यक्रम था। मंच के पीछ बैनर पोस्टर लगाए गए थे। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, स्थानीय सांसद, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री अरविंद भदौरिया, ओपीएस भदौरिया और लोकेंद्र पाराशर का फोटो लगा था। वहीं केंद्रीय मंत्री सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर की फोटो नहीं थी।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कहा कि एमपी में तीन भाजपा चल रही है, एक शिवराज भाजपा, दूसरा सिंधिया भाजपा और तीसरा नाराज भाजपा। ये जो परिणाम आ रहे है इसी के है। सर्वे में आप ने देखा होगा कि प्रदेश का जनमानस पूर्ण रूप से असंतुष्ट है और कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही हैं। उनके राष्ट्रीय मंत्री कल एकता का पाठ पढ़ाने आए थे। उन्हीं के कार्यक्रम से मंच से सिंधिया की फोटो गायब है, इससे स्पष्ट हो रहा है कि बीजेपी की स्थिति क्या है। प्रदेश भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। आगे आगे देखते जाइए क्या होता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button