खोजें

MP Panchayat Elections : OBC की आबादी की रिपोर्ट तैयार नहीं, पता नहीं कब होंगे चुनाव 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

MP Panchayat Elections : OBC की आबादी की रिपोर्ट तैयार नहीं, पता नहीं कब होंगे चुनाव 

भोपाल : मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर घमासान मचा हुआ है। ये चुनाव कब होंगे इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि, राज्य सकरार स्पष्ट कर चुकी है कि चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे। वहीं, पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का भी पालन करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने आदेश में कहा है कि इसके लिए राज्य सरकार को ट्रिपल टेस्ट करना होगा। 

मध्यप्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग जिलावार ओबीसी वर्ग की गणना कर रहा है। सभी जिलों की जानकारी आ चुकी है। लेकिन कुछ जिले अभी भी ऐसे हैं जिनके ग्रामीण क्षेत्रों से जानकारी नहीं आ सकी है। वे जानकारी अभी भी भेजते जा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने में अभी समय लगेगा।

इधर, स्पष्ट गणना के लिए टेबुलेशन का कार्य जारी है। वहीं जिन जिलों से पूरी जानकारी आ चुकी है। कहीं त्रूटियां होने की आशंका होने पर क्रॉस चेकिंग कर सुधार भी किया जा रहा है। 

जबकि, आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन का कहना है कि अभी ग्रामीण क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की गई थी। जिलों से अभी भी आंकड़े प्राप्त ही हो रहे हैं। परिसीमन का कार्य चल रहा है। गणना होने पर सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी। आयोग द्वारा जिला स्तर पर बैठक की गईं। ताकि जल्द से जल्द आंकड़े जुटाए जा सकें। बावजूद इसके गणना पूरी नहीं हो सकी है।

Exit mobile version