
भोपाल : मध्य प्रदेश में 2014 के बाद से पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं। लेकिन अब इन चुनावों के लिए प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, सरकार ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
दरअसल त्रिस्तरीय पंचायतों के परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या सहित राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग द्वारा जानकारी एकत्रित कर ली गई है। वहीं पंचायतों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।
इधर, 25 अप्रैल तक मतदाता सूची तैयार होने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा कि 25 अप्रैल तक मतदाता सूची तैयार होने के बाद सरकार पंचायतों का आरक्षण करेगी।
बता दे कि सरकार पंचायत चुनाव अन्य पिछड़े वर्ग के 27% आरक्षण के साथ ही करेगी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने अभी से संबंधित जानकारी एकत्रित करने के आदेश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं।