
भोपाल। मध्यप्रदेश में अब जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टिया अपनी रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं। वहीं बीजेपी एक बार फिर चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी में नजर आ रही है। जिसके लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है। जिन्हे बीजेपी की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
साथ ही बूथ एजेंट बनने वाले कार्यकर्ताओं की सूची भी बनाई जा रही है। संभागीय दौरों के दौरान बीजेपी के दिग्गज नेता निर्देश दे रहे है। बीजेपी की जिला टीम से लिस्ट मांगी जा रही है। हर विधानसभा से प्रमुख तीन कांग्रेस दावेदारों के नाम भी जुटाए जा रहे। ऐसे कांग्रेसियों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।