ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: मुस्लिम युवक हिंदू विधवा महिला से बना रहा निकाह का दबाव, हिंदू संगठनों ने पुलिस को दी चेतावनी

जबलपुर। मध्यप्रदेश में आये दिन लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर शहर में एक हिंदू विधवा महिला से जबरिया धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जिसमें हिंदू संगठनों ने मामले की जांच को लेकर पुलिस से कार्रवाई करने की बात कही।

बता दें कि जबलपुर के ग्वारीघाट इलाके में रेत नाका स्थित एक हिंदू विधवा महिला ने एक मुस्लिम लड़के एजाज खान पर जबरदस्ती कर उस पर शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर हिंदू धर्म सेना समेत तमाम हिंदू संगठनों ने ग्वारीघाट थाना का घेराव करते हुए आरोपी मुस्लिम युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुस्लिम युवक एजाज खान पीड़ित महिला के घर में ही किराए से रहता है और पिछले लंबे समय से उस पर शादी का दबाव बना रहा है। हिंदू संगठनों का कहना है कि पीड़ित महिला ने कई बार इस बात की शिकायत थाने में भी की, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात को लेकर हिंदू संगठनों ने ग्वारीघाट थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। कार्रवाई नहीं करने पर संगठन ने अपने हिसाब से कार्रवाई की चेतावनी दी है। भुवनेश्वरी चौहान, टीआई, ग्वारीघाट थाना का कहना है कि, मामले में पूरी जांच के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button