MP: आंगनबाड़ी सहायिकाओं-कार्यकर्ताओं का बढ़ा मासिक वेतन

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद आंगनबाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं का मासिक वेतन में बढ़ोतरी की गई है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

सीएम शिवराज सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि की है। इसके तहत उन्हें बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलेगा। आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मासिक वेतन 5 हजार 750 से बढ़कर 6 हजार 500 किया गया है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6 हजार 500 से बढ़कर 7 हजार 250 रुपए मासिक वेतन मिलेगा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को 1 अक्टूबर से बढ़े मानदेय का लाभ मिलेगा।

Exit mobile version