खोजें

MP:नेता प्रतिपक्ष ने कमलनाथ का किया समर्थन: PCC चीफ की अगुवाई में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में इन दिनों CM चेहरे को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। पार्टी के दो दिग्गज नेता अरुण यादव और अजय सिंह राहुल ने नियम और परंपरा का हवाला देकर कमलनाथ का रास्ता रोकने का काम किया है, लेकिन यह भी तय है कि मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ ही होंगे। वहीं कमलनाथ को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में सज्जन सिंह वर्मा के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने भी समर्थन किया है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास और कोई चेहरा नहीं है। इसलिए कमलनाथ ही कांग्रेसे से सीएम का चेहरा होंगे। कमलनाथ के नेतृत्व में ही मध्य प्रदेश में चुनाव विधानसभा का लड़ा जाएगा। ये सब हम लोगों ने मिलकर तय किया है। भावी मुख्यमंत्री पार्टी ने तय किया है, तो हो सकता है कमलनाथ जी ही होंगे। सब ने ये कहा था बैठक में मुख्य मंत्री कमलनाथ जी को ही हम बनाएंगे। अरुण यादव और अजय सिंह हमसे बड़े सीनियर नेता हैं, उनको जो जानकारी होगी अलग होगी उनके पास होगी, लेकिन वो बैठक में दोनों शामिल थे। उस समय तय हुआ था कि कमलनाथ ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। वो हमारे नेता हैं। 15 महीने उन्होंने अच्छा काम किया है, जनता और किसानों के हित में उन्होंने अच्छा काम किया है, इसलिए और कोई दूसरा चेहरा तैयार नहीं है।

विकास यात्रा पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बीजेपी की विकास यात्रा को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ये विकास यात्रा नहीं, विनाश यात्रा है। सरकार ने प्रदेश पर इतना कर्ज़ा डाल दिया। पहली बार प्रजातंत्र का गला घोंटा गया है। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को भाजपा का कार्यकर्ता बनाकर विकास यात्रा के लिए आदेश दिए जा रहे हैं। पहली बार मैंने क़रीब 35 साल की राजनीति में देखा है लिखित आदेश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों और सरपंचों से कहा गया है कि अगर आप लोग नहीं लेकर आए तो कार्रवाई होगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि इंतज़ाम करें।

Exit mobile version