
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी साल के नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी को अपने पीड़ित कार्यकर्ताओं की याद आने लगी है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीड़ित कार्यकर्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी होगा। सभी अधिकारियों को कोर्ट में खड़ा कर और उनसे इस पूरे मामले में जवाब लेंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी हर कार्यकर्ताओं को हर जिले में विधिक सहायता मुहैया कराएगी। कांग्रेस अपने पीड़ित कार्यकर्ताओं के लिए दो मोबाइल हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी। जिससे कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को आधी रात में भी मदद मिल सकेगी। पिछले कुछ अर्से में दतिया, खुरई, रहली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिला, जहां पर कांग्रेस के पदाधिकारियों पर दर्जनों झूठे प्रकरण दर्ज कर किये गए हैं। अब हम इन मामले में तैयारी कर रहे हैं। हम सभी अधिकारियों को कोर्ट में खड़ा करके उनसे पूरे मामले में जवाब लेंगे।
वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि अत्याचार समिति की बैठक में शाशंक शेखर को विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही आरटीआई एक्टिविस्ट सेल का गठन किया गया है। यह सेल माफिया और कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ जानकारी जुटाएगा। परिवर्तन संकल्प प्रकोष्ट का गठन किया है. कमलनाथ इस प्रकोष्ठ के जरिए फर्जीवाड़ा उजागर करेंगे।