MP: कांग्रेस की सरकार बनने पर OBC वर्ग से होगा CM- दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश के चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस की ओर से सीएम फेस को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर ओबीसी वर्ग से मुख्यमंत्री बनेंगे।

ओबीसी मुख्यमंत्री को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ओबीसी मुख्यमंत्री देगी, लेकिन यह भी कहा कि- पहले कमलनाथ बनेंगे फिर उसके बाद ओबीसी मुख्यमंत्री बनेगा। सोयाबीन पर समर्थन मूल्य बढ़ने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी शुरुआत है इंतजार करिए, आचार संहिता लगने के बाद बहुत कुछ साफ हो जाएगा।

Exit mobile version