MP: गृहमंत्री ने आदिवासी महापंचायत पर साधा निशाना, कही ये बात

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे अंदाजा कर लो कि इनका भारत जोड़ो कैसा है। जिनकी नफरत है पहचान, कांग्रेस उनसे खुलवा रही है मोहब्बत की दुकान।

तीनों एक साथ है जो जाकिर नाइक को शांतिदूत कहते थे, लादेन जी कहते थे वो भी एक ही मंच पर है। जिनके ऊपर सिख नरसंहार के खून के छींटे हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह.. बोलने वाले कन्हैया कुमार भी उसी मंच पर है। जॉन जानी जनार्दन तीनों है। उस पर आप इसे अंदाज कर लीजिए कि ये किस तरह की कांग्रेस है। एक हमारी पार्टी एक तरफ राष्ट्रवादी लोग हैं जो राष्ट्र की आराधना करते हैं, दूसरी तरफ की नफरत की दुकान और नफरत का सामान उनकी दुकानों में भरा हुआ है और ये मोहब्बत की दुकानों से नाम दे रहे हैं।

Exit mobile version