MP: पूर्व CM उमा भारती ने सुरजेवाला को दी नसीहत: ट्वीट कर कही ये बात…

भोपाल। मध्यप्रदेश के चुनावी माहौल के बीच रणदीप सुरजेवाला के बयान पर पलटवार करते हुए उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा है कि आप मेरे एवं मेरी पार्टी के बीच में मत आइए, अपना घर संभालिए। बता दें कि रणदीप सुरजेवाला ने उमा भारती को जन आशीर्वाद यात्रा में ना बुलाए जाने की नाराज़गी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की आदत रही है अपने सब नेताओं को अपमानित करने की। मोदी और शिवराज सरकार ने हर बार अपने वरिष्ठ लोगों को दरकिनार किया है।

जिसे लेकर उमा भारती ने सुरजेवाला को नसीहत देते हुए ट्वीट कर लिखा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला जी, आप मेरे एवं मेरी पार्टी के बीच में मत आइए, अपना घर संभालिए।

Exit mobile version