ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
MP: धूं धूं कर लगी भीषण आग: 7 दुकानें जलकर खाक

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में अचनाक 7 दुकानों में भीषण आग लग गई। जिसके चलते चारों और अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दलकर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने के कारण दुकानों में रखे लाखों के सामान जलकर खाक हो गए है। फ़िलहाल ये हादसा कैसे हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को औबेदुल्लागंज के रेहटी चैराहे में सुबह चार बजे अचानक आग लगने से आसपास के इलाकों में हड़कप मच गया। जिसके बाद लोगों ने आनन-फानन में फायर स्टेशन को हादसे की सुचना दी। जिसके बाद मंडीदीप दलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि आग की चपेट में कुल सात दुकाने जलकर खाक हो गई। वहीं पुलिस दुकान मलिकों से पूछताछ कर अज्ञात कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
.jpeg)


.jpeg)
