MP: विधायकों की मौज: चुनाव से पहले विधायक निधि में हुआ इजाफा

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी से पहले विधयकों के लिए खुशखबरी है। अब विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में तीन की जगह सवा तीन करोड़ रुपये खर्च कर सकेंगे। योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने विधायकों के विधायक निधि में इजाफा किया है। विधायक निधि में 25 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है। विधायक लंबे समय से अनुदान राशि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। राजपत्र में अधिसूचना जारी हो गई है।

यह वृद्धि ऐसे समय पर की गई है जब विधानसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लगने में तीन माह का समय भी बाकी नहीं रह गया है। विधायक विधानसभा चुनाव के दौरान अपने क्षेत्र में ज्यादा राशि खर्च कर सके ताकि क्षेत्रीय नागरिकों को वे वहां ज्यादा विकास कार्य कर खुश कर सके इसलिए यह वृद्धि की गई है।

Exit mobile version