खोजें

MP; काम में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों पर गिरी गाज: दो मीटर रीडर्स समेत 35 का काटा वेतन

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आउटसोर्स मीटर रीडर्स की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही 35 मीटर वाचकों का वेतन काटने के साथ 213 मीटर वाचकों को चेतावनी जारी की है। इस दौरन मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि उपभोक्ताओं के परिसर में स्थापित मीटर की फोटो मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने और गलत मीटर रीडिंग लेने पर मीटर वाचकों पर सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कंपनी कार्यक्षेत्र के संचारण संधारण वृत्त भिंड में 2 आउटसोर्स मीटर वाचक की सेवा खत्म करने के साथ ही एक मीटर रीडर का वेतन काटा गया है और 15 मीटर वाचक को चेतावनी जारी की गई है।

शिकायत के मुताबिक, भोपाल में 13, रायसेन में 3, मुरैना में 1, गुना में 1, सीहोर में 2, राजगढ़ में 3, शिवपुरी में 1, नर्मदापुरम् में 3, श्योपुर में 4, दतिया में 1, अशोकनगर में 1 और विदिशा में 1 आउटसोर्स मीटर वाचक को आदेशों की अव्हेलना और मीटर वाचन में लापरवाही बरतने के आरोप में वेतन काटा गया है।

Exit mobile version