MP Elections 2023: 28 अक्टूबर को दिल्ली में होगी बैठक, MP की 5 सीटों पर होगा सकता है बदलाव

MP Elections 2023: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में विरोध जारी है। कुछ पार्टी का दामन छोड़ चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे है तो कुछ चेतावनी दे रहे है। इसे देखते हुए कांग्रेस आलाकमान कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदलने पर विचार कर रहा है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की पांच सीटों आमला, सुमावली, पिपरिया, शुजालपुर, जावरा, पिछोर, शिवपुरी में टिकट बदल सकती है। सुमावली सीट से विधायक अजय सिंह कुशवाहा का टिकट काटकर कुलदीप सिंह सिकरवार को उम्मीदवार बनाया था। विरोध के चलते फैसला वापस लिया जा सकता है। यहां से अजय सिंह कुशवाहा को टिकट दिया जा सकता है।

इसके अलावा बैतूल जिले की आमला सीट पर भी प्रत्याशी बदला जा सकता हैं। कांग्रेस पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को टिकट दे सकती है। छतरपुर जिले की पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है। वहीं निशा की इस घोषणा के बाद संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस आमला सीट से प्रत्याशी बदल सकती है।

28 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक होगी। इसके बाद उम्मीदवारों के नाम बदलने की घोषणा हो सकती है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रदेश की सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पूर्व में भी कांग्रेस ने अपने तीन उम्मीदवार बदले थे।

 

 

Exit mobile version