खोजें

MP Elections 2023: सिंधिया से इमरती देवी ने की मांग, बोलीं – महाराज आप डबरा को जिला बन दो

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

MP Elections 2023: बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने एक मांग रख दी है। डबरा से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी ने सिंधिया से कहा कि, महाराज डबरा को जिला बना दो, फिर आगे भले ही टिकट मत देना।

मैं इसके बाद अपनी राजनीति खत्म कर दूंगी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक इमरती देवी ने सिंधिया से कहा कि, महाराज आप डबरा को जिला बन दो, भले ही आगे मुझे टिकट मत देना। डबरा से बीजेपी प्रत्याशी ने आगे बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि, मैं इसके बाद अपनी राजनीति खत्म कर दूंगी। इमरती ने कहा कि महाराज, मैं तो नाम के लिए मरती हूं। मैं आपका और अपना नाम चाहती हूं। इमरती देवी की बात सुन सभी भौचक्के रह गए।

मैं पार्टी का साधारण कार्यकर्ता हूं – सिंधिया

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने अपने 15 महीने के शासन में राज्य को बर्बाद कर दिया। लोग विपक्षी दल और उसके दो वरिष्ठ नेताओं (दिग्विजय सिंह और कमलनाथ) को माफ नहीं करेंगे। वहीं पत्रकारों के द्वारा पूछे गए ग्वालियर से चुनाव लड़ने संबंधी सवाल पर सिंधिया ने कहा कि, वह एक साधारण बीजेपी कार्यकर्ता हैं और पार्टी के निर्देशों का पालन करते हैं।

डबरा में आयोजित हुआ बूथ सम्मेलन

आपको बता दें कि, बीजेपी ने तीन दिवसीय शक्ति बूथ सम्मेलन का आयोजन किया है। डबरा में आयोजित बूथ सम्मेलन में शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे थे। इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए डबरा से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने मांग रखी कि महाराज डबरा को जिला बना दो।

Exit mobile version