खोजें

MP: दिग्विजय ने PM मोदी को बताया मिग्लोमेनिया बीमारी से ग्रस्त; पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

इंदौर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के साथ ही बयानबाजी तेज होती जा रही हैं। इसी बीच कांग्रेस के दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें मिग्लोमेनिया नामक बीमारी से ग्रसित बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने ही प्रचार करने से फुर्सत नहीं है। खुद का प्रचार सबसे ज्यादा करते हैं अगर फोटो खिंचवा नी है तो अकेले खिंचवाते, संसद का दौरा करना है तो अकेले करते हैं।ये ऐसी बीमारी है मोदी जी को चाहे झंडा हिलानाओ हो ट्रेन का अकेले फ़ोटो खिंचवाते है। कोई दूसरा नही आ सकता। टर्नल में भी अकेले फ़ोटो खिंचवाते है अकेले ही चलेंगे संसद भवन में, बीमारी है इनको जो आज तक किसी राजनेता को नही हुई।

पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी नसीहत
साथ ही इंदौर के रेसीडेंसी कोठी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चर्चा की इसके साथ ही नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए भी दिग्विजय सिंह ने अलग अलग ले जाकर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठाने की कोशिश की है।

Exit mobile version