
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। जिसे लेकर प्रदेश में कांग्रेस आलाकमान सितंबर से एक्टिव होगा। जिसके चलते कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह 2 सितंबर को मध्यप्रदेश आएंगे। बता दें कि नियुक्त होने के बाद दोनों नेता का यह पहला दौरा रहेगा। जिसमें वह चार दिन तक मैराथन बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
अलग-अलग लेंगे बैठक
2 सितंबर को जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक
3 सितंबर को चुनाव समिति के सदस्यों के साथ बैठक
4 सितंबर को विधायकों से वन टू वन चर्चा
5 सितंबर को कोई भी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुलाकात कर सकते हैं।
रणदीप सुरजेवाला और जितेंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष और प्रभारियों से बंद लिफाफे में दावेदारों के नाम मांगे हैं। दरअसल, कांग्रेस सितंबर के दूसरे सप्ताह में 103 सीटों पर टिकट घोषित करने की तैयारी में है। इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन कमलनाथ (Kamal Nath) से 230 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का नाम मांगा गया हैं।