
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव के चलते सभी राजनैतिक पार्टियां लगातार बैठकें कर रही हैं। इसी कड़ी में एक और प्रदेश के मुखिया प्रदेश की पहली सोलर सिटी सांची का लोकार्पण करेंगे। वहीँ दूसरी और कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक करेगी। जिसमें चुनाव समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक
प्रदेश में आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने यह बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में चुनाव समिति के सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश स्तर पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के बाद चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस हर संभाग में अलग-अलग यात्राएं निकाल सकती है। संभाग के बड़े नेता यात्रा को लीड करेंगे। साल 2018 में कांग्रेस ने यही रणनीति बनाई थी। जिसमें कांग्रेस को कामयाबी मिली थी।