पचमढ़ी की हसीन वादियों में CM Shivraj लेंगे अपने मंत्रियों की बैठक, इस रणनीति पर करेंगे विचार

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समय-समय पर अपने मंत्रियों के साथ आउटडोर बैठके करते रहे हैं। जनवरी महीने में उन्होंने कोलार डैम के पास अपने मंत्रियों के साथ मंथन किया था। वैसा ही मंथन सीएम एक बार फिर करने जा रहे है। बता दे कि ये मंथन पचमढ़ी में होने जा रहा है जिसे 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। 

माना जा रहा है इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रियों के साथ मिशन 2023 की रणनीति पर विचार करेंगे। साथ ही आत्म निर्भर मध्य प्रदेश को लेकर बनाए गए रोडमैप पर अब तक कितना काम किया गया है इसकी समीक्षा भी करेंगे। कहा जा रहा है कि सीएम शिवराज अपने सभी मंत्रियों के साथ पचमढ़ी की हसीन वादियों में (26-27 मार्च) 2 दिन तक मंथन करेंगे। 

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज अपने सभी मंत्रियों के साथ एक बस में सवार होकर पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे। पचमढ़ी में ही सभी मंत्री और मुख्यमंत्री 2 दिन तक एक होटल में रहेंगे, जहां पर अलग-अलग मंत्री समूह के साथ साथ वन टू वन बैठकें भी होंगी। 
 

Exit mobile version