MP के मुख्यमंत्री शिवराज ने पूर्व CM पर बोला तीखा हमला

भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में बयानबाजी जोरों पर हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तीखा हमला बोला है। CM शिवराज ने कमलनाथ को बुजुर्ग नेता बताते हुए कहा कि मुझे लगता है कभी वह खुद को भावी मुख्यमंत्री बताते हैं। कभी भविष्यवक्ता हो जाते हैं पंचांग पढ़ने लगते हैं। एक कुंठित व्यक्ति ही ऐसी भाषा बोल सकता है। देख लूंगा, निपटा दूंगा, आज के बाद कल, कल के बाद परसों आता है। कमलनाथ जी आप बुजुर्ग नेता हैं कम से कम संयम का परिचय दीजिए। अब गली में खड़ा कोई कार्यकर्ता कोई ऐसी भाषा बोल दे। मैं देख लूंगा मैं निपटा दूंगा, डिसेंट नेता ऐसा बोलता है क्या …..?

कांग्रेस के वचन पत्र को बताया ढोंग
साथ ही वचन पत्र को लेकर कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र ढोंग पत्र है। आजकल रोज एक ट्वीट कर देते हैं, कर्जा माफ, सबको रोजगार। उनके वचन पत्र के वादे उन्होंने पूरे नहीं किए,आप फिर ढोंग कर रहे हैं। सपने दिखा रहे हैं और सपनों के लिए कौन-कौन क्या-क्या लिख सकता है लिख दो करना तो है नहीं। लेकिन काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है बार-बार नहीं चढ़ती।

Exit mobile version