खोजें

MP: कांग्रेस सरकार बनते ही कराई जाएगी जातिगत जनगणना- कमलनाथ

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए दावा किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही जातिगत जनगणना होगी। साथ ही ट्वीट कर लिखा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने समाज के वंचित तबके का जो मुद्दा उठाया है, वह सामाजिक न्याय की कसौटी है. कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना के लिए प्रतिबद्ध है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी और समाज के हर वर्ग को शासन और प्रशासन दोनों में न्यायोचित हिस्सेदारी दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी सदैव से सामाजिक न्याय के साथ खड़ी रही है. मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला भी कांग्रेस की सरकार ने किया था, जिसे भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक खत्म कर दिया.

बता दें की, राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कहा था कि जातिगत जनगणना यानी कास्ट सेंसस हिंदुस्तान का एक्स-रे है. इससे पता लग जाएगा कि देश में OBC, आदिवासी और सामान्य वर्ग के कितने लोग हैं. एक बार आंकड़ा आ जाएगा तो देश सबको लेकर आगे चल पाएगा. OBC महिलाओं को भागीदारी देनी है. सबको भागीदारी देनी है तो जातिगत जनगणना करानी होगी.’

Exit mobile version