MP: मंत्रियों के व्यवहार से BJP संगठन खफा, तालमेल ठीक नहीं होने पर होगा बदलाव

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। जिसके लिए भाजपा जोरों शोरों से तयारी में जुट गई है। वहीं बीजेपी संगठन ने मंत्रियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई। जिसके चलते विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता और संगठन के बीच तालमेल ठीक नहीं हुआ, तो सब कुछ बदल जाएगा। राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि मंत्री कार्यकर्ताओं को अपने दौरों की जानकारी नहीं दे रहे है। चुनाव से पहले तालमेल सुधारने के लिए नसीहत दी गई है। आपको बता दें कि मंत्रियों के कामकाज को लेकर जिला इकाइयों से मिली शिकायतों के बाद भाजपा ने रविवार को मंत्रियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हितानंद शर्मा शामिल हुए।

बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक में संगठन ने मंत्रियों के व्यवहार पर नाखुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर सरकार बनी है। मंत्री कार्यकर्ताओं को अपने दौरों की जानकारी नहीं दे रहे है। उन्होंने मंत्रियों को चुनाव से पहले तालमेल सुधारने के लिए नसीहत दी है। साथ ही मिशन 2023 के लिए बीजेपी संगठन में तालमेल का फॉर्मूला दिया है। संगठन से तालमेल मजबूत नहीं हुआ तो प्रभार वाले जिले बदले जाएंगे। वहीं कार्यकर्ताओं से तालमेल ठीक नहीं हुआ तो टिकट भी कट सकता है। तालमेल की समीक्षा के लिए हर महीने सत्ता और संगठन की बैठक होगी।

Exit mobile version